null

Tagore International School

MENU

कठपुतलियों की डोरियों के साथ जब कहानी के भाव जुड़ते हैं ,तो मंच पर केवल पात्र नहीं,पूरी कहानी जीवंत हो उठती है। इसी जीवंत अनुभव को साकार करते हुए कक्षा तीसरी के छात्रों के बीच17 सितंबर, 2026 को विद्यालय में अंतरकक्षा ‘कठपुतली संग जादुई कहानी’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,सृजनात्मकता और भाषा–ज्ञान को विकसित करने के साथ-साथ, उन्हें यह भी समझाना था कि जीवन में दोस्ती, सच्चाई, प्रेम  और सहयोग जैसे मूल्य ही हमें एक अच्छा व्यक्तित्व प्रदान करते हैं । विद्याथियों ने रंग-बिरंगी कठपुतलियों और अपने अभिनय से कहानी को जी लिया और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। यह कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व और नैतिक मूल्यों को निखारने का एक सुनहरा अवसर भी था। सभी श्रोतागण ने नन्हे कलाकारों और उनकी कठपुतली के हर अंदाज़ को पसंद किया l

प्रतियोगिता का परिणाम

  स्थान नाम कक्षा 
प्रथम नताशा गांधी तीसरी अ
द्वितीय

शानाया एम एस

तीसरी ब
तृतीय मिशिका गुप्ता तीसरी स
सांत्वना पुरस्कार

इश्मन आनंद

तीसरी अ
wpChatIcon
wpChatIcon