null

Tagore International School

MENU

कविता वाचन छात्रों में न केवल भाषा-ज्ञान स्पष्ट वाचन, लय-ताल, भाव-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को विकसित करने में सहायक है, बल्कि उनमें बोलने और सुनने के कौशल को भी बढ़ाता है | इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा प्रथम के छात्रों ने विद्यालय में आयोजित अंतरकक्षा कविता प्रतियोगिता में भाग लिया जिसका शीर्षक था ‘कविता की उड़ान’ |

प्रतियोगिता में बच्चों में कविता के प्रति रूचि और प्रस्तुति कौशल को बढ़ावा देना तथा काव्य रस के माध्यम से भाषा केआनंद को अनुभव करना था | प्रतियोगिता में सभी बाल कवियों ने शानदार प्रस्तुति दी।| यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों  के लिए रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक अनोखा अवसर बनी | सभी ने कविता के माध्यम से बगीचे में दिखाई देने वाली चीज़ों से अवगत करवाया |

प्रतियोगिता का परिणाम

  स्थाननामकक्षा 
प्रथमसमरथ सिंह कपूरप्रथम अ

द्वितीय

अनाएशा जुनेजा

प्रथम स
तृतीयअद्वित गोयलप्रथम ब
सांत्वना पुरस्कार

गरिमा जग्गी

प्रथम अ
सांत्वना पुरस्कार

कृष्णांश कोहली

प्रथम ब
wpChatIcon
wpChatIcon