null

Tagore International School

MENU

कथा वाचन छात्रों को केवल कहानी कहना नहीं सिखाता, बल्कि उन्हें भाषा के माध्यम से सोचने, महसूस करने और प्रभावी ढंग से स्वयं को व्यक्त करने का कौशल देता है | इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा दूसरी के छात्रों ने विद्यालय में आयोजित अंतर कक्षा कहानी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसका शीर्षक था “कथा रंग-मंच” | इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में कहानियों के प्रति रूचि, और रचनात्मकता वाचन को बढ़ावा देना तथा कल्पना शक्ति का विकास कराना था | प्रतियोगिता में बाल कथाकारों ने नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रधान कहानियाँ बड़े ही अनोखे और मनोरंजक तरीके से सभी के समक्षप्रस्तुत कीं | यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक अनोखा अवसर बनी जिसका आनंद सभी ने उत्साहपूर्वक लिया |

प्रतियोगिता का परिणाम

  स्थाननामकक्षा 
प्रथम ऋधान सिंहदूसरी  स
द्वितीय

युवान गुप्ता

दूसरी  अ
तृतीयअद्वैत अग्रवालदूसरी  ब
सांत्वना पुरस्कार

नायरा ऐलावादी

दूसरी  अ 
wpChatIcon
wpChatIcon