दादी नानी की कहानी –  इंट्रा क्लास प्रतियोगिता –  कक्षा  दूसरी (सितम्बर २०२३)

एक प्राचीन भारतीय कहावत है कि कहानियाँ हमारे जीवन की मूलभूत हिस्सा होती हैं। वे हमें सिखाती हैंहमें मनोरंजन प्रदान करती हैं और अक्सर हमारे मनोबल को ऊँचा करती हैं। कक्षा दूसरी के छात्रों द्वारा इसी मान्यता को आगे बढ़ाते हुए दादी-नानी की कहानियों का 15 सितंबर 2023शुक्रवार को विद्यालय में इंट्रा क्लास प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया l छात्रों ने अपनी प्यारी, दिल से न्यारी दादी-नानी के मुख से सुनी कहानियों को  अत्यंत  सरल तथा   मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया l छात्रों ने चयनित विषय के साथ सहायक-सामग्री का प्रयोग कर उसे और भी रुचिकर बना दिया | शेर और चूहा, आलसी गधा, होशियार लोमड़ी, सच्ची मित्रता जैसे विषयों पर छात्रों ने कहानियों को भिन्न-भिन्न तरीकों से प्रस्तुत किया | कहानियाँ न केवल मनोरंजक थीं, बल्कि नैतिक मूल्यों से भरपूर थीं | इन प्रस्तुतियों ने सिद्ध कर दिया कि कहानियों का जादू हमें हमेशा मोहित करता है और हमें उनके साथ जोड़ता हैचाहे हम बच्चे हों या बड़े। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया | इस प्रतियोगिता ने दिखाया कि कहानियाँ हमारे समाज में न केवल मनोरंजन के लिए होती हैंबल्कि वे हमारे सोचने और सीखने के लिए भी महत्वपूर्ण होती हैं। यह छात्रों की कला और साहित्य क्षमताओं को प्रोत्साहित करने का एक शानदार मौका था,जिसे सभी ने सराहा

परिणाम

प्रथम स्थानसरताज अरोड़ा II B
दूसरा स्थानअनन्या चतुर्वेदीII A
तीसरा स्थानताशी मित्तलII A
सांत्वना पुरुस्कारसिया ज्योतिII C